छात्र प्रदर्शन पर भूमि पेडनेकर की टिप्पणी पर नेहा भसीन का पलटवार, कहा- हिम्मत नहीं तो खामोश रहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले प्रदर्शनकारियों की आलोचना करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को गायिका नेहा भसीन ने जवाब दिया है। नेहा ने कहा, 'बहन, अगर हिम्मत नहीं है तो चुप रहना ही बेहतर है।' अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नेहा ने आगे लिखा कि किशोरों और महिलाओं को डराने से पितृसत्ता को और बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि असली समस्याओं को दरकिनार कर अब धर्म और 'संस्कार' जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।