छात्रों पर लाठीचार्ज पर अमित शाह को खरगे की चेतावनी: आप छिप नहीं सकते

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद मार्च कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने सवाल किया कि इस घटना के लिए आखिर कौन जवाबदेह है? खरगे ने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, 'आप शायद बंद कमरे में मेरी बातें सुन रहे होंगे, लेकिन आप ज्यादा समय तक छिप नहीं पाएंगे। एक न एक दिन हम आपको बाहर लेकर आएंगे और देश की जनता को आपकी असलियत दिखाएंगे।'

by shortkt.com
4 hours ago
छात्रों पर लाठीचार्ज पर अमित शाह को खरगे की चेतावनी: आप छिप नहीं सकते | ShortKT