छात्रों को सवाल पूछने पर दंडित नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट जज
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां का कहना है कि छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए दंडित करना गलत है। उन्होंने जोर दिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सवाल उठाना और असहमति व्यक्त करना अनिवार्य है। जस्टिस भुइयां ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र के भीतर सवाल करने का हक बगावत नहीं माना जा सकता। गौरतलब है कि इससे पहले सीजेआई सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं को 'कॉकरोच' कहे जाने के बयान पर काफी विवाद हुआ था।