छात्रों के मामले पर गृह मंत्री चुप क्यों हैं, संसद में जवाब दें: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, "गृह मंत्री को संसद में स्पष्ट करना चाहिए कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का निर्देश किसने दिया था। हम उनसे इस पर जवाब चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आखिर उन्हें बयान देने से कौन सी चीज रोक रही है? ऐसा लगता है कि या तो वह भयभीत हैं या फिर उन्हें संसदीय प्रणाली की कोई परवाह नहीं है।"