छात्रों के प्रदर्शन की आशंका के बीच TISS ने टाला दीक्षांत समारोह, मुख्य अतिथि थे CJI

मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ (TISS) ने 2 अगस्त को आयोजित होने वाले अपने 86वें दीक्षांत समारोह को फिलहाल टाल दिया है। संस्थान की ओर से जारी नोटिस में इस निर्णय के पीछे 'अप्रत्याशित परिस्थितियों' और 'कैंपस के माहौल की बेहतरी' का हवाला दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीजेआई सूर्यकांत को शामिल होना था, और छात्रों द्वारा उनके विरोध की आशंका को देखते हुए ही यह कदम उठाया गया है।

by shortkt.com
5 hours ago
छात्रों के प्रदर्शन की आशंका के बीच TISS ने टाला दीक्षांत समारोह, मुख्य अतिथि थे CJI | ShortKT