छत्रपति संभाजीनगर: पहाड़ी से कूदने से पहले मां ने उतार दिया था मंगलसूत्र, सरपंच ने की थी समझाने की कोशिश
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन की किश्त को लेकर शुरू हुए पारिवारिक झगड़े के बाद एक परिवार के पहाड़ी से कूदने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि इस कदम को उठाने से पहले शख्स की मां ने उसे काफी समझाया था। उन्होंने अपना मंगलसूत्र उतारकर फेंक दिया और कहा कि उनका विवाद पिता से है, इसलिए वह अब उनके साथ नहीं रहेंगी। वहीं, गांव के सरपंच ने भी उस व्यक्ति से विनती की थी कि वह अपनी मां के खातिर अपनी जान न दे और जो भी जरूरत होगी, वह उसे पूरा करवा देंगे।