छत्तीसगढ़: AI ऑडिट में ₹2 करोड़ का वेतन घोटाला उजागर, 3 पुलिसकर्मियों पर आरोप
बस्तर, छत्तीसगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ऑडिट के दौरान करीब ₹2 करोड़ के सैलरी घोटाले का पता चला है। तीन पुलिस कर्मचारियों पर पिछले 3 सालों से गलत तरीके से अपनी तनख्वाह बढ़ाकर सरकारी खजाने को चूना लगाने का इल्जाम है। पुलिस विभाग अब इस मामले की जांच कर रहा है कि इस धोखाधड़ी में और किन लोगों की मिलीभगत हो सकती है।