छत्तीसगढ़: बीमार महिला को छूत की बीमारी मानकर खेत में छोड़ा, सोशल मीडिया के जरिए मिली मदद
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में अंधविश्वास का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 48 वर्षीय बीमार महिला को उसके परिवार ने गांव के बाहर एक खेत में बनी झोपड़ी में छोड़ दिया। महिला काफी समय से बीमार थी और उसके हाथ-पैरों में गंभीर घाव हो गए थे, जिसे परिजनों ने छूत की बीमारी समझ लिया। बाद में एक युवक ने महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिसके बाद उसे रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।