छत्तीसगढ़: बांध का रिसाव रोकने 22 फीट गहरे पानी में उतरे व्यक्ति की डूबकर जान गई

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सिंचाई विभाग के एक बांध में लीकेज बंद करने के लिए 22 फीट गहरे पानी में उतरे एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के स्टाफ ने उसे 5,000 रुपये देने का लालच देकर काम पर बुलाया था। मृतक के परिवार ने बताया कि उसने पहले जाने से इनकार किया था, लेकिन विभाग के लोगों ने बार-बार दबाव डालकर उसे काम के लिए राजी किया।

by shortkt.com
8 hours ago
छत्तीसगढ़: बांध का रिसाव रोकने 22 फीट गहरे पानी में उतरे व्यक्ति की डूबकर जान गई | ShortKT