छत्तीसगढ़: पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की जान गई, 7 घायल
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में राजपुर-कुसमी रोड पर मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी और बाक्साइट से भरे ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं सात लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।