छत्तीसगढ़: पति का दूसरी पत्नी पर ज्यादा ध्यान देख भड़की पहली पत्नी, आरी से कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला ने अपने पति की दूसरी पत्नी की बेरहमी से जान ले ली। आरोपी महिला ने पहले चारपाई के पाए से दूसरी पत्नी पर हमला किया और फिर आरी से उसका गला काट दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पति द्वारा दूसरी पत्नी को ज्यादा तवज्जो दिए जाने से पहली पत्नी काफी खफा थी, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

by shortkt.com
7 hours ago
छत्तीसगढ़: पति का दूसरी पत्नी पर ज्यादा ध्यान देख भड़की पहली पत्नी, आरी से कर दी हत्या | ShortKT