छत्तीसगढ़: खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सेखवा गांव में एक खेत से महिला का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला है। घटनास्थल पर खून के धब्बे और संघर्ष के संकेत मिलने के बाद पुलिस को हत्या का संदेह है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।