छत्तीसगढ़: खेत में काम करते समय गिरी आकाशीय बिजली, एक महिला मजदूर की मौत और 6 घायल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मड़वाही गांव में धान रोपाई का काम कर रही महिला मजदूरों पर बिजली गिर गई। इस हादसे में एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं छह अन्य महिलाएं जख्मी हो गईं। सभी घायल महिलाओं को फौरन अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।