चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव का पुराना बयान कोर्ट ने किया याद, कहा था- जेल जाऊंगा पर पैसे नहीं दूंगा
दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के एक मामले में अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की कैद और 7.35 करोड़ रुपये के भुगतान का आदेश दिया। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने अभिनेता के उस पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा था कि वे पांच बार जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन एक भी रुपया नहीं देंगे।