चीन: 15 दिन सिर्फ पानी पीने से महिला को हुआ गंभीर ब्रेन डिसऑर्डर, चलने का तरीका बदला

चीन में एक 31-वर्षीय महिला ने 15 दिनों तक खाना पूरी तरह बंद कर केवल पानी का सेवन किया, जिसके चलते उसे वर्निक एन्सेफैलोपैथी (Wernicke's encephalopathy) नामक गंभीर दिमागी बीमारी हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डाइट के कारण महिला का वजन तो कुछ ही हफ्तों में 20 किलोग्राम कम हो गया, लेकिन उसे याददाश्त और चलने-फिरने में दिक्कतें होने लगीं। न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि महिला की चलने की शैली अब 'पेंगुइन' की तरह हो गई है।

by shortkt.com
4 hours ago
चीन: 15 दिन सिर्फ पानी पीने से महिला को हुआ गंभीर ब्रेन डिसऑर्डर, चलने का तरीका बदला | ShortKT