चीन में भीषण गर्मी से राहत के लिए छतों पर 'रूफटॉप रेन' सिस्टम का इस्तेमाल
चीन में भीषण गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए 'रूफटॉप रेन' तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। मध्य शांक्सी प्रांत की ऊंची आवासीय इमारतों में इस मिस्ट-स्प्रेइंग कूलिंग सिस्टम को इंस्टॉल किया गया है, जो चंद मिनटों के भीतर ही सतह के तापमान को 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक घटा देता है। फिलहाल यह तकनीक 12 रिहायशी इमारतों में लगाई गई है और इस प्रोजेक्ट पर करीब 2.43 मिलियन डॉलर का खर्च आया है।