चीन में बाढ़ से स्नेक फार्म टूटा, रिहायशी इलाकों में घुसे 900 जहरीले कोबरा
चीन के गुआंग्शी प्रांत में आई बाढ़ की वजह से एक सांपों के फार्म की दीवार ढह गई, जिसके चलते करीब 900 खतरनाक कोबरा और अन्य जहरीले सांप रिहायशी इलाकों में फैल गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बड़ी संख्या में सांपों को पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें इन सांपों को पकड़ने और निवासियों की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं।