चीन में पीठ खुजलाने के काम से ₹14 लाख की कमाई, हर्ष गोयनका ने भारत को लेकर पूछा सवाल
चीन में पीठ खुजलाने की सर्विस देकर हर महीने ₹14 लाख कमाने वाले बिज़नेस पर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'चीन के एक बिज़नेसमैन ने रोज़ाना की एक छोटी सी समस्या को कमाई का ज़रिया बना लिया है, जो कि प्रोफेशनल तरीके से पीठ खुजलाने की सेवा है।' गोयनका ने आगे कहा, 'यह एक नया स्टार्टअप आइडिया है, अब देखना यह है कि भारत में इसे सबसे पहले कौन शुरू करता है!'