चीन ने हाइपरसोनिक हथियारों के लिए तैयार की तारों से रास्ता खोजने वाली तकनीक
चीन ने हाइपरसोनिक हथियारों को रास्ता दिखाने के लिए एक नया सेलेस्टियल नेविगेशन सिस्टम बनाया है। यह तकनीक तब काम आएगी जब जीपीएस या सैटेलाइट सिग्नल ब्लॉक हो जाएंगे, ऐसे में यह तारों की स्थिति देखकर हथियारों को सही दिशा दिखाएगी। इस सिस्टम को ग्वांगडोंग एयरोस्पेस रिसर्च एकेडमी के नेतृत्व में तैयार किया गया है और विशेषज्ञों ने इसे हरी झंडी दे दी है। परीक्षण के दौरान, इसके स्टार सेंसर ने सामान्य हालातों में 99% से ज्यादा तारों के पैटर्न को सटीक रूप से पहचान लिया।