चीन के रोबोट गेम्स में AGIBOT का दबदबा, टूटा बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
चीन में आयोजित वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स में AGIBOT का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने 18 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 46 मेडल अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में Tien Kung 45 पदकों के साथ दूसरे और Unitree 10 पदकों के साथ तीसरे पायदान पर रहा। वहीं, 7 मेडल जीतकर 13वें स्थान पर रहने वाले HONOR के रोबोट ने 100-मीटर दौड़ में उसैन बोल्ट के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।