चीन के रईसों की बढ़ी मुश्किलें, 25 साल पुराने निवेश पर भी देना होगा टैक्स
चीन ने विदेशों में मौजूद ट्रस्टों के जरिए छिपाई गई संपत्ति पर टैक्स लगाने के लिए सख्त नियम बनाए हैं। इन नए नियमों के मुताबिक, सरकार जरूरत पड़ने पर 25 साल पुराने मामलों की जांच कर 20% तक टैक्स की वसूली कर सकती है। इस सरकारी कदम के बाद चीन के धनी परिवारों में हड़कंप मच गया है, जिसके चलते वे अब कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श ले रहे हैं और टैक्स के भुगतान की तैयारी में जुट गए हैं।