चीन के दबाव के चलते नेपाल में तिब्बत सम्मेलन हुआ रद्द

काठमांडू यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली इंटरनैशनल असोसिएशन फॉर तिब्बतन स्टडीज़ (आईएटीएस) की कॉन्फ्रेंस को कैंसिल कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, चीन की तरफ से डाले गए दबाव की वजह से इस आयोजन को रोकना पड़ा। हालांकि आयोजकों का कहना है कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों के कहने पर यह फैसला लिया, लेकिन नेपाल सरकार ने इस तरह का कोई भी आदेश जारी करने से साफ इनकार किया है।

by shortkt.com
4 hours ago
चीन के दबाव के चलते नेपाल में तिब्बत सम्मेलन हुआ रद्द | ShortKT