चीन कृत्रिम सूरज बनाने में जुटा है और हमारी सरकार सड़कें तक नहीं बना पा रही: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को तंज कसते हुए कहा, 'एक तरफ चीन कृत्रिम सूरज तैयार कर रहा है, वहीं दूसरी ओर हमारे प्रधानमंत्री छोटे बच्चों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने में उलझे हुए हैं।' उन्होंने आगे कहा कि चीन जहां सूरज बना रहा है, वहीं हमारी सरकार से पुल और सड़कें तक नहीं बन पा रही हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री का पूरा ध्यान केवल विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त में लगा है।

by shortkt.com
6 hours ago
चीन कृत्रिम सूरज बनाने में जुटा है और हमारी सरकार सड़कें तक नहीं बना पा रही: केजरीवाल | ShortKT