चीन की बिना पहियों वाली 'फ्लाइंग ट्रेन' का हुआ परीक्षण, 800 किमी/घंटे की रफ्तार से भरेगी उड़ान
चीन ने बिना पहियों वाली एक बेहद तेज रफ्तार 'फ्लाइंग ट्रेन' का शुरुआती परीक्षण पूरा कर लिया है। यह ट्रेन 800 किमी/घंटे की गति से दौड़ने में सक्षम है, जो कि दुनिया की सबसे तेज ट्रेनों में शामिल शंघाई मैग्लेव की 460 किमी/घंटे की रफ्तार से लगभग दोगुनी है। इस ट्रेन को इतनी तेज गति प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फोर्स का उपयोग किया जाएगा, जिससे यह एक विशेष तकनीक के जरिए पटरी से थोड़ा ऊपर तैरते हुए चलेगी।