चीनी AI पर बैन लगाने के बजाय अपनी खामियां सुधारें अमेरिका: मार्क ज़करबर्ग
मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क ज़करबर्ग ने फाइनेंशियल टाइम्स के साथ बातचीत में सुझाव दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में आगे रहने के लिए अमेरिकी सरकार को चीनी AI मॉडल्स पर पाबंदी लगाने जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि यह कारगर तरीका नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चीनी कंपनियों को पछाड़ने के लिए अमेरिकी फर्मों को अपनी आंतरिक कमियों और चुनौतियों को बारीकी से समझकर उन्हें दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।