चीनी पत्तागोभी को लेकर दक्षिण कोरिया में क्यों मचा हड़कंप?
चीन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पत्तागोभी को फॉर्मल्डिहाइड के घोल में डुबोया जा रहा है, जिसके बाद वहां के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के मद्देनजर दक्षिण कोरिया ने चीन से आने वाली पत्तागोभी की कड़ी निगरानी और जांच शुरू कर दी है। दक्षिण कोरिया में अब 'किमजांग' का पारंपरिक सीजन आने वाला है, जिसमें घरों में किमची बनाई जाती है और इसके लिए पत्तागोभी मुख्य सामग्री है।