चीनी के दाम बढ़ने पर बिहार के मंत्री का अजीब बयान, बोले- आजकल हर कोई डायबिटीज़ का मरीज़ है

त्योहारों के सीजन से ठीक पहले चीनी के बढ़ते दामों को लेकर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने कहा, 'लोग वैसे भी चीनी का सेवन कम कर रहे हैं। आजकल हर कोई डायबिटीज़ से जूझ रहा है, इसलिए चीनी महंगी होने से किसी को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।' मंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद पप्पू यादव ने तंज कसा और कहा, 'गोबर पर चाहे कितना भी घी डाल दो, स्वाद तो गोबर का ही रहेगा। असल में सबसे बड़ी डायबिटीज़ तो यह सरकार है।'

by shortkt.com
4 hours ago
चीनी के दाम बढ़ने पर बिहार के मंत्री का अजीब बयान, बोले- आजकल हर कोई डायबिटीज़ का मरीज़ है | ShortKT