चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त, तय सीमा से ज्यादा स्टॉक रखने पर होगी कार्रवाई

चीनी के बढ़ते दामों को देखते हुए सरकार ने इसकी जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए स्टॉक लिमिट लागू कर दी है। 15 सितंबर से व्यापारी अपने पास ज्यादा से ज्यादा 2,000 क्विंटल चीनी ही रख पाएंगे। अगर किसी के पास निर्धारित मात्रा से अधिक स्टॉक पाया जाता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सरकार का मानना है कि इस कदम से बाजार में चीनी की उपलब्धता बनी रहेगी और इसके दाम भी नियंत्रित रहेंगे।

by shortkt.com
4 hours ago
चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त, तय सीमा से ज्यादा स्टॉक रखने पर होगी कार्रवाई | ShortKT