चित्तौड़गढ़: टैंकरों से चुराया तेल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 830 लीटर ईंधन बरामद
चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा में पुलिस ने हाईवे पर लंबे वक्त से चल रहे ईंधन की अवैध खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़ किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों और टैंकरों से सस्ता चोरी का पेट्रोल-डीजल खरीदकर उसे महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर 830 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।