चांदीपुरा वायरस क्या है? जानें इसके लक्षण और फैलने का तरीका

चांदीपुरा वायरस एक वेक्टर-जनित संक्रमण है, जो मुख्य रूप से संक्रमित सैंडफ्लाई के काटने से फैलता है। इस वायरस के कारण एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) की समस्या हो सकती है। यह बीमारी खासतौर पर 15 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार बनाती है। इसमें अचानक तेज बुखार आना, सिर में तेज दर्द और उल्टी होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस वायरस की चपेट में आने से अब तक गुजरात में 3 और राजस्थान में 2 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है।

by shortkt.com
3 hours ago
चांदीपुरा वायरस क्या है? जानें इसके लक्षण और फैलने का तरीका | ShortKT