चलती ट्रेन से उड़े 500 के नोट, लूटने के लिए मची होड़
गुरुवार की सुबह गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक 500-500 रुपये के नोट हवा में बिखरने लगे, जिसे देख वहां मौजूद लोग पैसे लूटने के लिए दौड़ पड़े। खबरों के अनुसार, पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था, इसलिए किसी ने अपने परिचित को देने के लिए पॉलीथीन में पैसे बांधकर फेंके थे। हालांकि, पैकेट के खुल जाने की वजह से सारे नोट हवा में उड़ गए।