अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह बयान दिया कि चांद अब अमेरिका का क्षेत्र है। लेकिन, संयुक्त राष्ट्र की 1967 की 'आउटर स्पेस ट्रीटी' के मुताबिक, कोई भी राष्ट्र चंद्रमा पर मालिकाना हक नहीं जमा सकता, क्योंकि यह पूरी मानवता की साझा धरोहर है। ट्रंप का यह दावा उस वक्त आया है जब दुनिया भर के कई देश और निजी कंपनियां चांद पर अपना बेस बनाने की दौड़ में शामिल हैं।