घर पर शुगर चेक करते समय न करें ये 3 गलतियां, वरना गलत आ सकती है रिपोर्ट
डॉ. आदित्य यादव ने इंस्टाग्राम के जरिए उन 3 सामान्य गलतियों के बारे में बताया है जो घर पर ब्लड शुगर की जांच करते समय रीडिंग को गलत बना सकती हैं। उन्होंने बताया कि उंगली को जोर से दबाकर खून निकालना, खून की पहली बूंद का उपयोग करना और ब्लड-फ्लो को सही न रखना जांच को प्रभावित करता है। डॉक्टर का कहना है कि पहली बूंद में अशुद्धियां हो सकती हैं, जिससे शुगर लेवल का सही पता नहीं चलता।