ग्वालियर: 'किसिंग कार' पर लगा भारी जुर्माना, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स पाने की चाहत में एक युवक ने अपनी कार को लिपस्टिक के निशानों से पूरी तरह ढक दिया। इस कार का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया। इसके बाद, यातायात नियमों को तोड़ने के आरोप में पुलिस ने युवक पर ₹5,500 का जुर्माना लगाया है। युवक ने बताया कि उसकी महिला मित्र ने कार पर करीब 3400 निशान बनाए हैं, जिसे पूरा करने में उन्हें साढ़े तीन घंटे का वक्त लगा।