ग्रेविटॉन रिसर्च कैपिटल का बड़ा ऐलान: 2 महीने की इंटर्नशिप पर मिलेगा ₹57 लाख का स्टाइपेंड
भारतीय क्वांट ट्रेडिंग कंपनी ग्रेविटॉन रिसर्च कैपिटल इंजीनियरिंग के छात्रों को दो महीने की इंटर्नशिप के बदले ₹57 लाख तक का स्टाइपेंड देने जा रही है। इस इंटर्नशिप के दौरान चुने गए छात्र कंपनी के ट्रेडर्स, रिसर्चर्स और सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के साथ काम करेंगे। वे शेयर बाजार के लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और लाइव ट्रेडिंग सिस्टम तैयार करने में मदद करेंगे। जो छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें कंपनी में फुल-टाइम नौकरी मिलने की भी संभावना है।