ग्रेटर नोएडा: सोसायटी में गार्ड से बदतमीजी करती महिला का वीडियो वायरल, दी भद्दी गालियां

ग्रेटर नोएडा की एक रिहायशी सोसायटी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक महिला सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ अभद्र व्यवहार करती दिख रही है। महिला गार्ड पर चिल्लाते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही है और हाथापाई पर भी उतारू है। वीडियो में वह कह रही है, 'तेरी मेरे सामने कोई हैसियत नहीं है, मैं तुझसे जूते साफ करवाऊंगी। तुम जैसे लोग अमीरों को देखकर जलते हैं, अपनी औकात में रहो गरीब की औलाद।' दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब गार्ड ने डिलीवरी बॉय को वेरिफिकेशन के लिए रोका था, जिसके बाद महिला ने वहां जमकर हंगामा किया।

by shortkt.com
5 hours ago
ग्रेटर नोएडा: सोसायटी में गार्ड से बदतमीजी करती महिला का वीडियो वायरल, दी भद्दी गालियां | ShortKT