ग्रेटर नोएडा: लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसी रहीं छात्राएं, डर के मारे पढ़ती रहीं हनुमान चालीसा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक ऊंची इमारत में सोमवार की रात लिफ्ट अचानक बीच में ही अटक गई, जिससे उसमें सवार 4 लड़कियां करीब आधे घंटे तक अंदर ही फंसी रह गईं। इस दौरान घबराई हुई लड़कियों ने खुद को संभालने के लिए लिफ्ट के भीतर ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट खोला जा सका और चारों लड़कियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।