ग्रेटर नोएडा: फैक्ट्री में लगी आग बुझाते समय दीवार गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी ILGIM में 3 और 4 अगस्त की रात को भयंकर आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री की एक दीवार और लोहे की बीम अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 2 दमकलकर्मियों की जान चली गई और 3 अन्य कर्मचारी जख्मी हो गए।