ग्रीस में कनिका कपूर के साथ मस्ती करते नजर आए ललित मोदी, सोशल मीडिया पर चर्चा
IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्रीस के एक बीच पर गायिका कनिका कपूर और उद्यमी लॉरेन शॉर्ट के साथ पार्टी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ललित मोदी एक ऊंचे मंच पर मौजूद हैं, जबकि कनिका और लॉरेन उनके बगल में डांस कर रही हैं। इस वीडियो को देखकर एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, 'भाई... यह तो आज के कई युवाओं से भी बेहतर लाइफ जी रहे हैं।'