गौतम अदाणी ने 'वंदे भारतम्' अभियान लॉन्च किया, छोटे शहरों के उद्यमियों को मिलेगा मौका
अदाणी ग्रुप ने देश भर के नवोन्मेषकों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 'वंदे भारतम्' कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल का लक्ष्य बड़े महानगरों के बजाय दूर-दराज के गांवों और छोटे कस्बों में छिपे हुनर को तलाशना और उसे आगे बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत करते हुए चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, "हुनर किसी पिनकोड का मोहताज नहीं...आसमान सबका है।"