गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेंगी सुनीता आहूजा, कहा- 'कोई भी हीरो पूरी तरह पाक-साफ नहीं होता'
एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स पर अपनी राय रखते हुए कहा कि कोई भी हीरो दूध का धुला नहीं होता। उन्होंने आगे बताया कि एक एक्टर की पत्नी होने के नाते आपको अपना दिल काफी मजबूत रखना पड़ता है। सुनीता के अनुसार, भरोसा सबसे अहम है और यह पूरी तरह से आपके प्यार और इस बात पर निर्भर करता है कि आप परिस्थितियों को किस तरह संभालते हैं।