गोवा यात्रा की योजना है? इन नए नियमों को जरूर जानें, वरना भरना होगा भारी जुर्माना
गोवा पर्यटन विभाग के निदेशक केदार नायक ने एक नई अधिसूचना जारी की है, जिसके अनुसार पर्यटन स्थलों पर होने वाली 19 सामान्य गतिविधियों को अब दंडनीय अपराध माना जाएगा। यदि आप समुद्र तट पर गैर-कानूनी पार्टियां करते हैं या बिना लाइसेंस वाले क्रूज टिकट खरीदते हैं, तो आपको 5,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।