गोवा: चीज़ गार्लिक नान के दाम पर विवाद के बाद पुलिस अधिकारी पर उठे सवाल, विधानसभा में गूंजा मामला
गोवा में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के बीच ₹170 की चीज़ गार्लिक नान की कीमत को लेकर बहस हो गई। सब-इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ बदसलूकी की और उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मुद्दा गोवा विधानसभा में भी उठाया गया, जहां विपक्षी नेताओं ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।