गोरखपुर स्पेन जैसा है, जो नहीं देख पा रहे वो अंधे हैं: रवि किशन; सीएम योगी की हंसी चर्चा में
गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने शहर की तुलना स्पेन से की है। उन्होंने कहा कि उन्हें गोरखपुर पर नाज है और यह जगह बेहद शानदार और स्मार्ट सिटी जैसी लगती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'अगर आप अंधे हैं तो हम क्या कर सकते हैं?' इस दौरान पास बैठे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्कुराते और हंसते हुए नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।