गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह का अनोखा स्वागत, मदरसे के बच्चों ने लगाए 'शेर आया' के नारे

यौन शोषण के मामले में बरी होने के बाद पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह जब उत्तर प्रदेश के गोंडा पहुंचे, तो नवाबगंज के पास एक मदरसे के छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने बृजभूषण को देखते ही 'शेर आया, शेर आया' के नारे लगाने शुरू कर दिए। बता दें कि महिला पहलवानों ने पूर्व सांसद पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा था।

by shortkt.com
5 hours ago
गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह का अनोखा स्वागत, मदरसे के बच्चों ने लगाए 'शेर आया' के नारे | ShortKT