गुरुग्राम: स्कूली बच्चों के बस में फंसने के बाद प्रशासन ने जारी किए नए निर्देश
गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण जलभराव में स्कूली बसें घंटों फंसी रहीं। इस घटना के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अब जलजमाव वाले रास्तों पर स्कूल बसें नहीं दौड़ेंगी। प्राधिकरण का कहना है कि अगर कोई सुरक्षित रास्ता उपलब्ध नहीं है, तो छात्रों को स्कूल में ही सुरक्षित रखा जाए। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी बच्चे को पानी से भरे या सुनसान बस स्टॉप पर नहीं छोड़ा जाएगा।