गुरुग्राम में ₹271 करोड़ का फ्लैट खरीदकर मानव सरदाना ने बनाया रिकॉर्ड, देश का सबसे महंगा अपार्टमेंट सौदा
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरीदाबाद की कंपनी इंपीरियल ऑटो (जिसे वारबर्ग पिंकस ने अधिग्रहित किया था) से जुड़े बिजनेसमैन मानव सरदाना ने गुरुग्राम के 'द डहलियाज़' प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस खरीदा है। इस डील की कीमत ₹271 करोड़ है। ईटी की जानकारी के अनुसार, इस पेंटहाउस का कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फुट है, जिसके हिसाब से इसकी कीमत लगभग ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट पड़ती है। यह भारत में किसी एक अपार्टमेंट के लिए हुआ अब तक का सबसे बड़ा सौदा है।