गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम प्रशासन ने मूसलाधार बारिश को देखते हुए सभी निजी संस्थानों और कॉर्पोरेट दफ्तरों को घर से काम करने की सलाह दी है। यह एडवाइजरी गुरुवार और शुक्रवार के लिए लागू की गई है। प्रशासन का कहना है कि मौसम विभाग के 'ऑरेंज अलर्ट' के चलते जिले के कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका है।