गुरुग्राम: टॉयलेट सीट में छिपा मिला 6 फीट का कोबरा, सांपों से बचने के लिए एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

गुरुग्राम के एक घर में इंडियन स्टाइल टॉयलेट सीट के नीचे 6 फीट लंबा ज़हरीला कोबरा देखा गया। इस सांप को पकड़ने वाले रेस्क्यूअर अनिल गंडास ने लोगों को सावधान करते हुए कहा, "ज़मीन पर सोने से बचें, और अगर सोना ही पड़े तो मच्छरदानी का इस्तेमाल ज़रूर करें। इसके अलावा, कमरे या बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से बचें, क्योंकि खाने की महक चूहों को आकर्षित करती है और चूहों का शिकार करने के चक्कर में सांप घर के अंदर आ सकते हैं।"

by shortkt.com
5 hours ago
गुरुग्राम: टॉयलेट सीट में छिपा मिला 6 फीट का कोबरा, सांपों से बचने के लिए एक्सपर्ट ने दी ये सलाह | ShortKT