गुरुग्राम: टॉयलेट सीट के नीचे से आ रही थी अजीब आवाजें, पॉट तोड़ने पर निकला कोबरा

गुरुग्राम के गढ़ौली कलां गांव में स्थित एक घर की टॉयलेट सीट के नीचे से पिछले कुछ दिनों से अजीब सी आवाजें सुनाई दे रही थीं। इससे घबराए मकान मालिक ने मामले की जानकारी वन्यजीव संरक्षक (वाइल्डलाइफ कंज़र्वेटर) अनिल गंडास और उनकी टीम को दी। जब टीम ने टॉयलेट सीट को तोड़ना शुरू किया, तो वहां करीब 6 फीट लंबा और अत्यंत विषैला स्पेक्टैकल्ड कोबरा सांप दिखाई दिया।

by shortkt.com
4 hours ago
गुरुग्राम: टॉयलेट सीट के नीचे से आ रही थी अजीब आवाजें, पॉट तोड़ने पर निकला कोबरा | ShortKT